उरई, मार्च 24 -- कालपी। रामनवमी पर कालपी व कदौरा में निकलने वाली शोभा यात्रा व जवारे को लेकर पुलिस अलर्ट है। कालपी व कदौरा थाने में सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी और एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों पर लोग सद्भावना कायम रखें। मीटिंग में नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजय ब्रह्म तिवारी, तथा थानेदारों ने सहभागिता की। एसडीएम के मुताबिक 27 मार्च को कालपी नगरी में राम नवमी के पर्व पर भगवान राम की शोभायात्रा तथा कंदौला में 28 मार्च को निकलने वाले जवारे के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.