उरई, मार्च 24 -- कालपी, संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर कालपी एवं कदौरा में निकलने वाली शोभा यात्रा एवं जवारे के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये कालपी तथा कदौरा थाना परिसर में सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी तथा एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई।इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों तथा कार्यक्रमो के आयोजको के साथ विचार-विमर्श किया गया। समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिया।शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सभी लोग सद्भावना कायम रखें। मीटिंग में नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजय ब्रह्म तिवारी, तथा थानेदारों ने सहभागिता की। एसडीएम के मुताबिक 27 मार्...