गौरीगंज, फरवरी 25 -- अमेठी। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खोया, मावा और अन्य दुग्ध उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इसके साथ ही मिलावटखोरी और कालाबजारी की आशंका भी बढ़ जाती है। जिले में इसी खतरे को देखते हुए डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम संजय चौहान ने कहा कि त्योहार के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर नियमित छापेमारी के आदेश दिए हैं। विशेष रूप से उन कारोबारियों पर नजर रखने को कहा गया है जो यहां से खोया और मावा बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि हमारा पूरा फोकस उस सप्लाई श्रृंखला को तोड़ने पर है, जो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.