मधुबनी, मार्च 2 -- झंझारपुर । अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य समारोह सम्राट अशोक भवन में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम कुमार गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार झा, राजस्व पदाधिकारी श्वेता मिश्रा, जेल अधीक्षक राकेश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। रंगारंग संगीत के बीच लोगों ने आपसी गिले-शिकवे दूर कर उत्सव मनाया। भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद कार्यालय में भी कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में कर्मियों ने होली मिलन समारोह मनाया। वहीं व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन आयोजित क...