कुशीनगर, मई 7 -- हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- डीएम और सीएमओ से मिले सरकारी डॉक्टर, सुरक्षा की मांग सर्पदंश के बाद सुकरौली क्षेत्र की देवतहां स्थित सीएचसी में मंगलवार को लाए गए बालक की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण बुधवार को हाटा कोतवाली पहुंचे। वे डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने और उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हुए दो घंटे तक डटे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह, कोतवाल संजय दुबे और पूर्व विधायक पवन केडिया ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्पदंश से हुई मौत पर शासन की ओर से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलायी जाएगी और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद परिजन शव का ...