एसडीएम, एडीजे समेत कई अधिकारियों ने मैदान में दिखाया दम
मेरठ, अगस्त 25 -- सोमवार को प्रदेशभर से राज्य कर्मचारी खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए दो दिवसीय स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में एसडीएम, एडीजे, सेल टैक्स विभाग और लखनऊ सचिवालय समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता के साथ ही खेल कौशल का भी परीक्षण हुआ। खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए 18 मंडलों के 75 जिलों से करीब 150 से अधिक राज्य कर्मचारी खिलाड़ी मेरठ कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचे। इनमें मेरठ के अलावा गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, आगरा, मऊ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और रायबरेली समेत कई जिलों के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य अखिल भारतीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.