एसडीएन अस्पताल में जच्चा-बच्चा को 40 नए बेड मिलेंगे
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। स्वामी दयानंद (एसडीएन) अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल परिसर में पुराने कैजुअल्टी भवन की जगह करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। नई इमारत में दो अलग-अलग फ्लोर होंगे। भूतल और पहली मंजिल पर 20-20 बेड लगाए जाएंगे। इस तरह अस्पताल में 40 नए बेड जुड़ेंगे। इनका उपयोग मुख्य रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) और शिशु रोग (पीडियाट्रिक) विभाग के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। भवन में एक स्टोर रूम भी बनाया जाएगा, जहां नए चिकित्सा उपकरण सुरक्षित रखे जा सकेंगे। पूर्वी दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल एसडीएन अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.