सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- पुपरी। एसडीएच, पीएचसी पुपरी में संचालित ओपीडी में ठंड से बचाव के लिए हीटर लगाने की मांग की गई है। गर्म हीटर नही होने के कारण ढंड से सभी परेशान बने हुए है। ड्यूटी पर मौजूद जीएनएम मुन्नी कुमारी, चंदा कुमारी, विभा कुमारी ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए गर्म हीटर की व्यवस्था करना जरूरी है। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अस्पताल प्रबंधक से ओपीडी संचालन के समय कमरा में हीटर लगाने की मांग की है। ताकि ठंड से रोगी व कर्मियों का बचाव हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.