लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार के कुशल निर्देशन में एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल सीएसएसआर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता 8 से 10 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 8वीं बटालियन, दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की एसडीआरएफ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में किया गया, जहां केंद्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन के कर कमलों से सेनानायक एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश अमित कुमार व उनकी टीम द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.