रिषिकेष, अप्रैल 27 -- आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और आपदा प्रतिक्रिया क्षमता की विस्तृत समीक्षा की। सोमवार को निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि टीम की तत्परता, अनुशासन और समर्पण से तय होती है। आपदा के समय हर क्षण महत्वपूर्ण होता है और बेहतर तैयारी, सक्षम उपकरण व मजबूत टीमवर्क ही प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हैं। निरीक्षण के बाद टिहरी झील में बोटिंग के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.