एसडीआरएफ ने नौ शिवभक्तों को डूबने से बचाया
हरिद्वार, अगस्त 8 -- कांगड़ा घाट पर शनिवार को सुबह से शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने गंगा के तेज बहाव में डूब रहे नौ शिवभक्तों को सुरक्षित बचा लिया। सभी शिवभक्त गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने लगे। सूचना मिलते ही एसआई पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में घाटों पर तैनात एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अलग अलग घटनाओं में टीमों ने सभी शिवभक्तों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। शिवभक्तों ने सुरक्षित बचाए जाने पर एसडीआरएफ टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे कांवड़िये को बचाया यह भी पढ़ें- एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में बह रहे कांवड़िए को बचाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.