एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गंगनहर में शुक्रवार को नहा रहे दो कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बचाया। दिल्ली निवासी पवन सिंह और गोपाल शर्मा हरिद्वार से जल लेकर आ रहे है। शुक्रवार दोपहर में मुरादनगर गंगनहर कांवड़ सेवा शिविर में विश्राम करने लगे। इसी बीच नहाने के लिए नहर में चले गए। पहले पवन सिंह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दो किलोमीटर दूर जाकर बचा लिया। इसके बाद गोपाल नहर में नहाते समय डूब गया। अपने आप को डूबता देखकर वह चिल्लाने लगा। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में बह रहे कांवड़िए को बचाया इसी बीच कांस्टेबल विपिन कुमार और अमित अवस्थी ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लिया। टीम अब तक दर्जनों कांवड़ियों को डूबने से बचा चुकी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.