अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- एसडीआरएफ सरियापानी ने शनिवार को जागेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान चलाया। निरीक्षक गजेंद्र परवाल की अगुवाई में एसआई पंकज डंगवाल और टीम ने मंदिर परिसर, संपर्क मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में बिखरे कचरे को एकत्रित कर निस्तारित किया। स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और दुकानदारों को साफ सफाई में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...