रिषिकेष, सितम्बर 4 -- जौलीग्रांट में शुक्रवार को एसडीआरएफ मुख्यालय में जवानों ने हिमालय बचाने को शपथ ली। 'हिन्दुस्तान' के 15वें 'हिमायल बचाओ' अभियान के तहत ने जवानों को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रतिज्ञा दिलाई। 'हिन्दुस्तान' के अभियान की सराहना करते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि हिमालय सिर्फ पहाड़ नहीं, देश की सांस व सुरक्षा की ढाल है। हिमालय का संरक्षण सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने हिमालय की स्वच्छता, हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया। कहा कि हिमालय देश की धरोहर होने के साथ ही करोड़ों लोगों के जीवन का आधार भी है, जिसके चलते इसका संरक्षण करना नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाओ अभियान में धरा को हरा-भरा रखने की ली शपथ उन्होंने जवा...