एसटी निबंधन शिविर का आयोजन
गिरडीह, मई 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त गिरिडीह अंचल की ओर से शनिवार को जीएसटी एवं जेपीटी निबंधन हेतु सरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शौंडिक धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में व्यवसायी व दुकानदार पहुंचे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी निबंधन, कर संबंधी प्रक्रियाओं तथा जेपीटी से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भी प्रयास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करना तथा निबंधन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना है। शिविर में पहुंचे लोगों ने भी पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- सरिया में जीएसटी एवं जेपीटी निबंधन शिविर का आयोजन कार्यक्रम के दौरान विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.