कुशीनगर, अगस्त 19 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को यूनिफार्म और साइकिल योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने डीआईओएस और बीएसए को पत्र जारी कर पात्र छात्राओं के आवेदन समाज कल्याण विभाग में 31 अगस्त तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।जनजाति विकास विभाग की ओर से संचालित योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा पांच, आठ और 10 में 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण छात्राएं , जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में क्रमश: कक्षा छह, नौ और 11 में अध्ययनरत हैं, वें आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत प्रत्येक पात्र छात्रा के लिए कुल चार हजार रुपये का प्रावधान है। इसमें 33 सौ रुपये की लेडीज साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि 7 सौ रुपये यूनिफार्म के लिए छात्राओं क...