दुमका, जनवरी 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसटी-एससी केस में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश सिन्हा के न्यायालय में पेश हुए। केस में चार्जफ्रेम हुआ। अब केस में गवाही होना है। केस की अगली तिथि 5 फरवरी को निर्धारित की गई। मंत्री डॉ अंसारी की पेशी एसटी-एसी केस 06/2023 में हुई। मामला दो मार्च 2023 में दर्ज हुई थी। मंत्री डॉ अंसारी के केस में पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद में मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर एसटी-एससी केस दर्ज हुई थी, जबकि जमीन विवाद से मंत्री डॉ अंसारी का कोई लेना-देना नहीं है। क्षेत्र की सुशीला देवी नामक महिला ने किसी अन्य से हुए जमीन विवाद में मंत्री डॉ अंसारी पर जाति सूचक संबोधन का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.