आदित्यपुर, जून 25 -- गम्हरिया।संजय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर और बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और लोगों से तंबाकू, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और बेहतर जीवन संभव है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जी...