एसटीपी बंद पाए जाने पर डीएम नाराज
इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने करनपुरा स्थित 10.44 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के बंद पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि संयंत्र के बंद रहने से अशुद्ध जल सीधे नदी में प्रवाहित हो रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि अगले दो माह तक प्रतिदिन एसटीपी संचालन की फोटो व रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति व प्रदूषण संबंधी समीक्षा बैठक में डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी से कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले संस्थानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिनियमों में पर्याप्त प्रावधान होने के बावजूद उदासीनता व अकर्मण्यता प्रदर्शित की जा रही है। बल्क वेस्ट जनरेटर्स, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.