एसटीपी प्लांट में गड़बड़झाला, विधायक ने की जांच की मांग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय लोगों की शिकायत पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने किदवईनगर में स्थित एसटीपी प्लांट और वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक को चौतरफा कूड़े के पहाड़ बने हुए दिखाई दिए, वहीं एसटीपी प्लांट बंद मिला है। यहां पर कोई अधिकारी मौके पर विधायक को नहीं मिला। प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि गंदे पानी को साफ कर काली नदी और नाले में डाला जा रहा है। यह बात सुनकर विधायक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि काली नदी पहले से ही प्रदूषित है। ऐसे में साफ पानी फिर से दूषित पानी में डालकर पैसे की बर्बादी की जा रही है। विधायक ने इस मामले जांच कराने की मांग और सदन के यह मुद्दा उठाने की चेतावनी दी है。
एसटीपी प्लांट की स्थिति शहर के मोहल्ला किदवईनगर के समीप वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.