गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मोहननगर जोन स्थित करहेड़ा में निर्मित हो रहे एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने संबंधित संस्था को एसटीपी प्लांट के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक तय समय से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में सीवरेज योजना का निर्माण किया जा रहा है। जो 68 एमएलडी ,एसटीपी की है, जिसको आठ जून को तक पूर्ण किया जाना है। इससे मोहन नगर जोन के 10 वार्ड अर्थला, भौपुरा, गगन विहार, करहेड़ा, राजेन्द्र नगर, गरिमा गार्डन, राजीव कालोनी, कुटी, पसौंडा व मौसम विहार में सीवरेज व्यवस्था को पूर्णत सुनिश्चित किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.