नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राउज एवेन्यू अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी घोटाला मामले में जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय, नागेन्द्र यादव, राजकुमार व पंकज वर्मा की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। अदालत ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर 9 सितंबर को फैसला सुनाएगी। यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में कथित अनियमितता व भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस मामले में आरोपी पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अदालत पहले ही जमानत दे चुकी है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत अदालत द्वारा आगे बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...