प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बना एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) पिछले तीन साल से बंद है। इसके बंद होने से अस्पताल का संक्रमित व दूषित पानी नाले में बह रहा है। इस समस्या से संबंधित खबर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की शृंखला बोले प्रयागराज के तहत शुक्रवार को 'अस्पताल का एसटीपी तीन साल से बंद,द नाले में बह रहा संक्रमित-दूषित पानी' शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए फूलपुर विधानसभा विधायक दीपक पटेल ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर एसटीपी को जल्द चालू कराने की मांग की है। विधायक ने खबर को हवाला देते हुए भेजे गए पत्र में लिखा है कि 2023 में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया गया था। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से बना एसटीपी तीन साल स...