नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में मरम्मत के चलते छह सेक्टर और गांवों का सीवेज नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते इन स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की है। सेक्टर-54 में एसटीपी है। यहां पर मैसर्स एचएनबी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मरम्मत का काम किया रहा है। रविवार तक यह काम पूरा हो पाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर सेक्टर-5, 10, 20, 22, 55 और 33 के अलावा चौड़ा रघुनाथपुर समेत अन्य गांव का सीवेज इस स्टेशन पर आता है। सेक्टर-22 रघुनाथपुर गांव के रहने वाले आशीष ने बताया कि उनकी गली में सीवर का पानी भरा हुआ है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.