एसटीपी का पानी बुझाएगा ट्रेंचिंग ग्राउंड की आग
हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगने वाली आग पर काबू पाना आसान होगा। गौला रोखड़ में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पानी पहुंचाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये की लागत से लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। एक किमी लंबी लाइन बिछने से एसटीपी से ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पचास लाख लीटर पानी पहुंचेगा, जिसे ओवरहेड टैंक में स्टोर किया जाएगा। गौलापार में बने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ जमा हो गए हैं। यहां कई बार आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कत बनी रहती है। वहीं पानी की कमी से आग पर तत्काल काबू पाना मुश्किल है। अब एसटीपी से ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम पेयजल लाइन बिछा रहा है। इसके निर्माण करने के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को बजट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.