एसटीटीपी में प्रतिभागियों ने मशीन और डीप लर्निंग के बारे में जाना
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शनिवार को पांच दिवसीय शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीटीपी) का समापन हुआ। यह 12 मई से चल रहा था। इसका विषय 'मशीन लर्निंग एंड डीप लर्निंग इन एग्रीकल्चर एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग' रखा गया था। पांच दिनों में देशभर के विभिन्न संस्थानों से आए संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं जैव-चिकित्सा अभियांत्रिकी के क्षेत्रों में मशीन लर्निंग एवं डीप लर्निंग की मूलभूत अवधारणाओं, नवीनतम प्रगतियों तथा व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यक्रम की सराहना संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.