आरा, जून 18 -- आरा। एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल आरा में पूर्ववर्ती छात्रा खुशी प्रिया और खुशी कुमारी को बुधवार को सम्मानित किया गया। खुशी प्रिया ने यहां से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पायी, जबकि खुशी कुमारी ने दसवें वर्ग तक की पढ़ाई की। इन दोनों छात्राओं ने नीट में बेहतर प्रदर्शन कर माता-पिता और विद्यालय को गौरवान्वित किया है। निदेशक मनोज कुमार सिंह ने इन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई और मोमेंटो दे सम्मानित किया। साथ ही सत्र 2024-25 की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में कार्तिक 97.4% , समीक्षा पटेल 95% , ऋषभ कुमार 94% और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में नम्रता कुमारी 94% को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उप प्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.