अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच मंगलवार तड़के जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी और कुख्यात छैमार गिरोह का सक्रिय सदस्य विक्की उर्फ आसिम अली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पर जौनपुर के शाहगंज थाने में डकैती और हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि छैमार गिरोह के सदस्य जिले में वारदात की फिराक में हैं। टांडा में उनकी सक्रियता बताई जा रही थीमुखबिर की सूचना पर गौतमबुद्धनगर एसटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस ने मुसलिम जादीपुर के पास घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- कौन था UP STF के हाथों मारा गया आसिफ उर्फ विक्की? पीछे पड़ी थी 4 प्रदेशों की पुलिस मोटरसाइकिल से पहुंचे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया ग...