सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 की सूची में शामिल प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थाना क्षेत्र के कोड़िया सरनिहा टोला निवासी नंददेव सिंह का पुत्र प्रदीप कुमार सिंह 2024 में भगवानपुर हाट थाने में दर्ज कांड में फरार था। पुलिस गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया है कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- बिहार में नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त, 13 ...