गया, फरवरी 23 -- मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एसटीएफ के छीने गए दो सरकारी हथियार बरामद कर लिए हैं। साथ ही दो अवैध हथियार और कई कारतूस भी जब्त किए गए हैं। रविवार की देर शाम एसटीएफ की टीम कुख्यात अपराधी संजय मांझी की रेकी करते हुए खिरियावां गांव पहुंची थी। इसी दौरान एसटीएफ और संजय मांझी आमने-सामने हो गए। आरोप है कि संजय मांझी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अचानक ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। हमले के दौरान एसटीएफ के दो जवानों के हथियार छीन लिए गए। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों में एसटीएफ जवान मणिकांत दुबे, संजय चौबे और नवीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.