एसटीएफ पर हमला मामले में आठ नामजद समेत 15 पर प्राथमिकी
हाजीपुर, अक्टूबर 7 -- बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरौपुर चौक के पास मंगलवार को जिले के टॉप व 25 हज़ार के इनामी बदमाश के गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ टीम पर हमला और पिस्टल छिनने के मामले में एसआई सुरेंद्र पाल ने आठ नामजद एवं सात अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर करवाई है। प्राथमिकी में बताया गया कि मंगलवार की शाम महिला सिपाही और होमगार्ड जवान के साथ गस्ती के लिए भैरोपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि पकौली के आसपास एसटीएफ बिहार पटना की टीम के द्वारा जिले के टॉप 10 और 25 हजार के कुख्यात इनामी बदमाश कुणाल कुमार उर्फ दीवानी की गिरफ्तारी के लिए रेकी एवं आसूचना संकलन की जा रही है। आवश्यक सहयोग करना है। आदेशानुसार मैं एसटीएफ टीम से संपर्क स्थापित करते हुए पकौली के आसपास भ्रमणशील था तो सूचना मिली कि एसटीएफ टीम के साथ कुछ लोग जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.