एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने बुधवार को 50 हजार के इनामी शातिर चोर अब्दुल वाहिद को आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर बिंद्रा बाजार गंभीरपुर पास से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई के बाद से अब्दुल वाहिद फरार चल रहा था। आजमगढ़ के निजामाबाद थाना पुलिस की ओर से इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि निजामाबाद के मुस्लिम पट्टी निवासी अब्दुल वाहिद ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2024 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर निजामाबाद थाने में पांच मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी को आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने को सौंप दिया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.