एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा
बलिया, मई 7 -- बलिया, संवाददाता। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को जौनपुर जनपद से गिरफ्तार कर बैरिया पुलिस को सौंपा है। पूछताछ के बाद बैरिया पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।बैरिया पुलिस ने 17 दिसम्बर 2025 को चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर लदे करीब 23 गोवंश को पुलिस ने बरामद किया था। हालांकि इस दौरान चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गये। तहकीकात में पता चला कि ट्रक आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अंकुश यादव उर्फ बंटी की है। तहकीकात में यह जानकारी हुई कि वह जौनपुर जनपद के सिपाह सदर में रहता है। इस मामले में पुलिस ने अंकुश पर नामजद तथा अज्ञात चालक-खलासी पर पशु क्रुरता और गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। फरार आरोपी पर पुलिस अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.