एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गैंग सरगना छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली के सरोजनी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह नवाबगंज थानाक्षेत्र के शृंग्वेरपुर का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था।एसटीएफ प्रयागराज इकाई के इंचार्ज, निरीक्षक जय प्रकाश राय के अनुसार आरोपी छैला बाबू चोरी व लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का सरगना है। उस पर 2025 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और लूट की वारदातों में शामिल होने के सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने का है। वर्ष 2026 में नवाबगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर उसे सरोजनी नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.