एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज ने औरैया के ऐरवा कटरा थाने में दर्ज गोतस्करी, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में 50 हजार इनामी फरमूद अहमद को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज के नवाबगंज थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव का निवासी है।एसटीएफ के अनुसार, फरमूद अहमद अपने कंटेनर से पशु तस्करी कराया था। मार्च 2022 को मवेशी लदा कंटेनर पुलिस के पीछा करने से औरैया के सिलवट गांव के समीप सड़क किनारे खेत में पलट गई थी। कंटेनर चालक फरार हो गया था। इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर वह आंध्र प्रदेश चला गया और ट्रक चलाने लगा था। यह भी पढ़ें- औरैया में चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आखिर एसटीएफ के शिकंजे में वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से ट्रक में टमाटर लादकर जबलपुर मंडी आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.