देहरादून, मार्च 12 -- एसटीएफ की एएनटीएफ और बसंत विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। बरामद नशा सामग्री की कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात बसंत विहार के ऋषि विहार तिराहे से मेहूंवाला जाने वाली रोड से बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान आरोपी की पहचान गुफरान मूल निवासी कोट खादर, जिला बिजनौर, हाल निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह खेप पटेलनगर निवासी तरुण पाल उर्फ चीनू से लाया था। जिसे फुटकर में बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ बसंत विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.