रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी युवक से 24.70 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ और साइबर क्राइम थाना पंतनगर पुलिस ने गदरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर ठगी की थी। उसके पास से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार-पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक और नकदी बरामद हुई है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रुद्रपुर निवासी युवक ने दिसंबर 2025 में साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर देकर बताया था कि अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच उसके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े संदेश भेजे गए। खुद को एक कथित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। साइबर अपराधियों ने उसे कई व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा, जहां प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.