कन्नौज, अप्रैल 6 -- किड्नी गैंग से तार जुड़े होने के संदेह में सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बा नादेमऊ से एसटीएफ ने एक युवक को उठाया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पूछताछ कर 12 घंटे बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पकड़ा गया युवक रिटायर्ड बैंक कर्मी का पुत्र है। साझे में हॉस्पिटल का संचालन करना नादेमऊ के रिटायर्ड बैंककर्मी के छोटे पुत्र को काफी महंगा पड़ गया। कानपुर से आई एसटीएफ की टीम ने रविवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे नादेमऊ निवासी सुमित को पूछताछ के लिए उठाया था। एसटीएफ उसे अपने साथ कानपुर ले गई और फिर पूछताछ कर उसे यह हिदायत देते हुए कि वह फिलहाल नादेमऊ से कहीं बाहर नहीं जाएगा कहकर देर रात छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक सुमित तिर्वा निवासी रोहन के साथ कल्यानपुर में अस्पताल संचालित करता है। दरअसल कानपुर में किडनी ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.