एसटीएफ ने मारा छापा, ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। लखनऊ एसटीएफ ने गुरुवार की रात लखीमपुर में छापा मारा। एसटीएफ ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास के सिम, मोबाइल, नगदी और एटीएम बरामद हुए। एसटीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर में केस दर्ज कराया है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी एसटीएफ के एसआई पवन कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि आवास विकास कॉलोनी में किराये के कमरे से कुछ लोग साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। इस पर टीम ने छापा मारकर कमरे से अभिषेक वर्मा निवासी रमवापुर थाना लहरपुर सीतापुर, नीरज वर्मा निवासी रायपुर थाना निघासन, रविदीप कुमार निवासी बुचुवा थाना पढ़ुआ और आदेश वर्मा निवासी बेलवा थाना शारदानगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 324 सिम कार्ड, 8 मोबाइल फोन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.