गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक साल्वर को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने दुल्लहपुर के करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलू दास इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया। नकल कराने में शामिल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि नकल कराने के लिए प्रधानाचार्य ने 40 हजार रुपये लिए थे। वाराणसी एसटीएफ को यूपी बोर्ड परीक्षा में साल्वर की सक्रियता और नकल होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद वाराणसी एसटीएफ निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को पहली पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह और मनोरमा सिंह के साथ टीम ने भगेलू दास इंटर कालेज में छापेमारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.