कौशाम्बी, मार्च 26 -- चोरी की ट्रकों को बेचने का एसटीएफ ने भांडाफोड़ किया है। कोखराज थाना से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित यार्ड में छापा मारकर पुलिस ने दो ट्रकों को बरामद किया है। ट्रकों का चेचिस नंबर बदलकर बेचने की तैयारी चल रही थी। इनके फर्जी कागजात भी बनकर तैयार हो चुके थे। एसटीएफ ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज इकाई को लगातार सूचना मिल रही थी कि कौशाम्बी के कोखराज थाना के पीछे तीन सौ मीटर की दूरी पर यार्ड बनाया गया है। इस यार्ड से चोरी की ट्रकों की बिक्री होती है। फाइनेंस कराने के बाद किस्त टूटने पर वाहनों का चेचिस नंबर बदलकर ट्रकों को बेचा जा रहा है। हाइवे से चोरी किए गए वाहनों को भी चेचिस नंबर बदलकर बेचा जा रहा है। बुधवार को एसटीएफ के एसआई विनय त...