मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल रोशन कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कांटी थाना क्षेत्र के कांटी छपरा स्थित गांव के पास से दबोच लिया गया। वह 30 जून 2022 को मोतीपुर ओवरब्रिज पर चालक को अगवा कर सरसों तेल लोड पिकअप वैन लूट लिया था। रोशन के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व अपराध की साजिश रचने समेत आठ मामले दर्ज हैं। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे मोतीपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसके गिरोह के अन्य फरार शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।कार यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने टॉप 10 वांटेड अपराधी रोशन को दबोचा सवार छह बदमाशों ने की थी वारदात : मोतीपुर ओवरब्रिज पर कार सवार छह बदमाशों ने मनियारी से 290 टीन सरसों तेल लेकर पूर्वी चंपारण जिले के कोटव...