पटना, मई 3 -- एसटीएफ और गौरीचक पुलिस ने बेलदारीचक से शुक्रवार को हथियार बनाकर बेचने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर एसटीएफ ने नालंदा में एक मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया। हथियार तस्करों के पास से एक कट्टा और कट्टा बनाने के 10 बैरल बरामद हुए हैं। एसटीएफ को बेलदारीचक में हथियार खरीद बिक्री की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ ने इलाके की घेराबंदी की। तभी बाइक से महेश यादव और सदन प्रसाद पहुंचे। दोनों झोले में रखे अवैध सामानों का आदान प्रदान करने लगे। इसी दौरान एसटीएफ ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक कट्टा और कट्टा बनाने के 10 बैरल बरामद हुए।पूछताछ यह भी पढ़ें- नगरनौसा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन के दौरान सदन प्रसाद ने बताया कि वह नालंदा के चिकसौरा निवासी संतोष विश्वकर्मा से बैरल खरीदकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.