एसटीएफ ने गोविंदनगर क्षेत्र से उठाया 50 हजार का इनामी
मथुरा, जून 10 -- मथुरा। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार देर रात जयसिंहपुरा चौराहे के समीप पथवारी मंदिर जाने वाला मार्ग, गोविंदनगर से इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इस पर मथुरा पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम था। वह रैकी कर घरों से चोरी करता है। सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स,लखनऊ की आगरा यूनिट टीम इनामियों की तलाश में भ्रमण पर थी। तभी टीम को सूचना मिली कि मथुरा पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनामी शातिर चोर मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू राठौर निवासी फैन्ड्स कालोनी नियर जीनियस पब्लिक स्कूल, लिसाढ़ी, मेरठ गोविंदनगर मथुरा क्षेत्र में है। एसटीएफ आगरा यूनिट के उप निरीक्षक रजनीश चौधरी, हैड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, विवेक जादौन, आरक्षी प्रदीप चौधरी, हरपाल सिंह, मानवेन्द्र उपाध्याय, चालक आरक्षी महेश रावत थाना गोविंदनगर पहुंचे। एसटीएफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.