एसटीएफ ने केजीएमयू नर्सिंग भर्ती की जांच शुरू
लखनऊ, सितम्बर 5 -- केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 को लेकर उठी शिकायतों की पड़ताल एसटीएफ ने शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम शनिवार को केजीएमयू पहुंची। टीम ने कुलपति और कुलसचिव कार्यालय से भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी दस्तावेज जुटाने की कवायद शुरू कर दी। केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के तहत 1,276 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस प्रक्रिया को लेकर महराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे। आचार्य कौटिल्य विधिक सेवा जनकल्याण समिति ने भी मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
शिकायतों की जांच शिकायत में कहा गया था कि विज्ञापन जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के बीच में ही परीक्षा प्रणाली बदल दी गई। विज्ञापन के समय निर्धारित शर्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.