लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता एसटीएफ ने 100 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों सौरभ अग्रवाल व अजीत कुमार को दिल्ली में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। संतकबीरनगर में जीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने नई दिल्ली के निवासी दोनों आरोपितों का दाखिला पश्चिमी दिल्ली के थाना हरिनगर में कराया है। दोनों को ट्रांजिड रिमांड पर यूपी लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी。

अपराध की विधि एसटीएफ के अनुसार गिरोह कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण करता था और उनके माध्यम से फर्जी इनवाइसेज/ई-वे बिल काटे जाते थे। आरोपी वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट बेच कर राजस्व को क्षति पहुंचाते थे। मामले में बोगस फर्मों के खिलाफ जीएसटी विभाग ने विभिन्न ज...