फरीदाबाद, जुलाई 20 -- पलवल, केशव भारद्वाज। एसटीएफ (हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स) की पलवल यूनिट ने उत्तर प्रदेश के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल, एक अवैध रिवॉल्वर और 226 कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ ने इस मामले में गैंग से जुड़े एक अन्य आरोपी ललित उर्फ ललति को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने यह कार्रवाई तीन जुलाई को थाना मुंडकटी में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुए मामले में की है। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बजौता हाल जलालपुर अलीगढ़ में रह रहा था। आरोपी नीरज फरीदपुर गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने का काम करता था। उसे 18 जुलाई को गिरफ्तार कर होडल स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिम...