एसटीएफ जवान धीरज कुमार की मौत मामले में हुलासगंज थाने में यूडी केस दर्ज, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जहानाबाद, जून 26 -- पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है जांच
पुलिस की जांच फॉलो अप हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ जवान धीरज कुमार की गोली लगने से गुरुवार की रात हुई मौत के मामले में पुलिस ने एसटीएफ जवान उपेंद्र कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हुलासगंज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। उनके अनुसार, ड्यूटी से लौटने के दौरान चलती गाड़ी में अचानक पिस्टल से फायर हो गया, जिससे धीरज कुमार को गोली लग गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक धीरज कुमार नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र थे तथा गया एसटीएफ में पदस्थापित थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.