मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी, निसं। एसटीएफ जवान श्रीराम कुमार यादव को गोली लगने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एसटीएफ जवान को इलाज के लिए भेजने के बाद पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी गई। एक तरफ घर के भीतर से कर्बाइन व पिस्टल से फायरिंग हो रही थी। बाहर से भी पुलिस अपराधियों पर फायरिंग करने में जुट गई। इस दौरान संत कुमार तिवारी के घर व उसके आसपास के घरों पर दर्जनों गोली के निशान हैं। सूचना पर मंगलवार को एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से कई साक्ष्य संग्रह किया है। घटना के बाद से ही सिहोरवा गांव में पुलिस कैंप कर रही है। बज्र वाहन सहित कई थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है। गांव में संत कुमार तिवारी के घर के समीप सहित अन्य जगहों पर पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद हैं। सिहोरवा गांव के अलावा बुलाचक गांव के आसपास भी पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.