एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, कमर में रखी रिवॉल्वर से अचानक हो गया फायर
निज प्रतिनिधि, जून 25 -- बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को एसटीएफ के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना घोसी थाना क्षेत्र के चिरी गांव के पास रात करीब 9 बजे के आसपास हुई। बताया गया कि जवान की कमर में रखी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया। खुद की पिस्टल से ही गोली लगने से उनकी जान चली गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 30 साल थी। मृतक जवान धीरज नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे। घोसी एसडीपीओ-2 कृति कमल ने इस घटना की पुष्टि की है। दिवंगत जवान के शव को घोसी अस्पताल से जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी।मूवमेंट के दौरान लोडेड बंदूक से हुआ फायर इस घटना के संबंध में उक्त एसडीपीओ ने जानकारी दी है कि एसटीएफ की एक टीम गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.